Doordrishti News Logo

जोधपुर, आईआईटी, एम्स, निफ्ट, एफडीडीआई, एनएलयू, पुलिस यूनिवर्सिटी,आयुर्वेद यूनिवर्सिटी व कृषि विश्वविद्यालय जैसी संस्थाओं के लिए देश और दुनिया में एज्युकेशन हब के रूप में मशहूर सूर्यनगरी के बेरोजगार युवाओं के लिए अब स्किल डवलपमेंट के क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डवलपमेंट नामक एक और संस्थान का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया है।

इंस्टीट्यूट लीडरशिप स्किल डवलपमेंट

मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण देने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षिका व इंस्टीट्यूट की निदेशक अमृता एस दूदिया ने बताया कि इस संस्थान का विधिवत रूप से शुभारंभ राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनीत माथुर ने किया।

कोरोनावायरस के चलते सरकार की गाइडलाइंस की पालना करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश विनीत माथुर के निवास पर ही एकदम सादे रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डवलपमेंट का शुभारंभ किया गया।

इंस्टीट्यूट लीडरशिप स्किल डवलपमेंट

जस्टिस विनीत माथुर ने इस अवसर पर कहा कि समय की मांग के अनुसार बिना स्किल डवलपमेंट बेहतर रोजगार पाना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है लिहाजा युवाओं के लिए रोजगार में कदम रखने से पहले स्वयं की योग्यता का आंकलन करते हुए विशेष प्रशिक्षण लेने के बाद यदि कोई कार्य किया जाता है तो निश्चित रूप से क्वालिटी और गुणवत्ता के आधार पर उसका कोई मुकाबला नहीं होगा।

Check deal’s before over👆

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब स्किल डवलपमेंट की ट्रेनिंग और लीडरशिप यानि नेतृत्व क्षमता का विशेष प्रशिक्षण हासिल होगा तब कोई भी फील्ड क्यों नहीं हो, कामयाबी निश्चित रूप से हासिल होती नजर आएगी। कार्यक्रम का संचालन अमृता एस दूदिया एजुकेशनल सोसायटी की सचिव सुरभि दूदिया ने किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीक्षा मुरजानी भी मौजूद रही।

>>> हाईकोर्ट ने पूछा-अवैध अफीम की खेती को स्माल या व्यावसायिक खेती मानी जाए या नहीं

https://amzn.to/3qpURTB
Shop now 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026