Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बनाड़ थाना पुलिस ने सोमवार को 007 गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि 007 गैंग के बदमाश भोपालगढ़ के हिरादेसर रहने वाले दिनेश ग्वाला पुत्र सूरजाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश ने 25 मई को एक नाबालिग को इंस्टाग्राम पर 75000 में पांच अवैध पिस्टल उपलब्ध करवाने का कह 36000 रुपए हड़प लिए थे।

आरोपी दिनेश ग्वाला ने 007 गैंग के ही भानू प्रताप देवासी व पुखराज लेगा के साथ मिलकर नाबालिग को पिस्टल देने के नाम पर 36 हजार रुपए की ठगी की थी। आरोपी दिनेश के खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट व डकैती के मामले दर्ज हो रखे हैं। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में पूछताछ करने में जुटी है।

बाइक चोर गिरफ्तार

बनाड़ पुलिस ने ही एक वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में सूरसागर थाना इलाके की उंटों की घाटी निवासी लालाराम पुत्र सुरताराम भील को गिरफ्तार किया गया। जिसने गणेश पेट्रोल पंप रोड के पास एक शराब ठेके के आगे खड़ी बाइक चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया। जिस पर चोरी की बाइक सहित आरोपी लालाराम को गिरफ्तार किया गया।

>>> इंदिरा नहर में दूषित पानी आने से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका-गहलोत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026