जोधपुर , शहर के प्रतिष्ठित युवा भामाशाह हरीश अग्रवाल ने बाल बसेरा सेवा संस्थान को नौ लाख चालीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया गया है। यह सहायता राशि बाल बसेरा सेवा संस्थान के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रदान की गई है। इससे पूर्व भी हरीश अग्रवाल ने संस्थान को पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी।
संस्थान सभी के अमूल्य सहयोग के माध्यम से झालामंड क्षेत्र में बच्चों हेतु आवासीय सुविधा के लिए भवन का निर्माण करवा रहा है। इस अवसर शहर के प्रमुख भामाशाह हरीश तलवार, विष्णु गोयल,मुरली गंगवानी, सुयोग काबरा, रमेश छाजेड़ व प्रलयंकर जोशी उपस्थित थे। अग्रवाल परिवार के इस नेक एवं उदारवादी सेवा कार्य के लिए बाल बसेरा संस्थान की तरफ़ से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
>>> जेडीए में आगंतुकों को सवेरे 11 से दोपहर 1 बजे तक मिलगा प्रवेश
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

