Doordrishti News Logo

जोधपुर, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने सिवांची गेट श्मशान रोड स्थित भूतेश्वर वन खंड में भूतनाथ महादेव मंदिर के पास सार्वजनिक हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य व अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक सूर्यकांता व्यास ने विधायक कोष से तीस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने बताया कि भूतनाथ महादेव मंदिर में कई प्रकार के धार्मिक आयोजन होते हैं। इसके साथ ही यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इसको देखते हुए यहां सार्वजनिक हॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही है इसलिए यहां तीस लाख की लागत से मंदिर के सार्वजनिक हॉल का निर्माण व अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह निर्माण व विकास कार्य शीघ्र पूरे करने के लिए कहा गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभांवित हो सकें।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लढ्ढ़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक सूर्यकांता व्यास ने एक दिन पहले ही अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कई स्वीकृतियां जारी की थी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के एससीएसटी बहुल्य क्षेत्रों के लिए 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों को हरी झंडी दी थी।

इसमें उत्तर निगम में वार्ड संख्या 9 प्रतापनगर में तीन पार्क के विकास कार्य के लिए 9.5 लाख, राजकीय महेश पार्क के लिए 5 लाख, वार्ड संख्या 19 चांदपोल के बाहर छोटी भील बस्ती सुलभ शौचालय के पास विकास कार्य के लिए 15 लाख की स्वीकृति दी है।

इसी प्रकार दक्षिण निगम में वार्ड 37 श्रमिक कॉलोनी स्थिति राजकीय पार्क के लिए 15 लाख, लक्ष्मण घाटी गली नम्बर 5 सूरसागर में सीसी रोड के लिए 4 लाख, सिवांची गेट पुष्करणा स्वर्गाश्रम के पास दीवार और दक्षिण निगम में वार्ड 22 में सार्वजनिक शिव पार्क के लिए 15-15 लाख स्वीकृत किए हैं। वार्ड नम्बर 36 दक्षिण में चाणक्य नगर में सार्वजनिक पार्क के लिए 15 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

>>> 34 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन पुनः प्रारम्भ

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026