Doordrishti News Logo

लेखकपार्थसारथि थपलियाल

जिज्ञासा
मुकेश कुमार 10 वीं के विद्यार्थी हैं व्हाट्सएप से जिज्ञासा भेजी है, लिखा है- अनुनासिक और अनुस्वार में क्या अंतर है? मुझे हमेशा कन्फ्यूजन रहता है।

समाधान

हिंदी भाषा व्याकरण के अनुसार हिंदी वर्णमाला में 52 अक्षर हैं। ये स्वर अ से लेकर औ तक फिर अयोगवाह ध्वनियां (नासिक्य ध्वनि और विसर्ग) उसके बाद क से लेकर ज्ञ तक व्यंजन, और कुछ मिश्रित ध्वनियां। इसके अलावा कुछ आगत व्यंजन भी हैं, उन्हें जोड़कर यह संख्या 59 हो जाती है।

1.अनुस्वार, 2.अनुनासिक और 3. विसर्ग इनको अयोगवाह ध्वनियां कहते हैं। ये न स्वर हैं और न व्यंजन। स्वर इसलिये नही हैं क्योंकि ये स्वतंत्र नही हैं। जिनके साथ एक दूसरी ध्वनि भी होती है। व्यंजन इसलिए नही होते क्योंकि ये स्वरों के बाद आते हैं। आगे एकदम स्थिति साफ हो जाएगी।

1.अनुस्वार– यह नाक से निकलने वाली ध्वनि है। नासिक्य ध्वनि स्वर के बाद आती है। अनु+स्वर। स्वर के पीछे। इसे उदाहरण से समझें जैसे गंगा। ग एक व्यंजन है। इसमें अ भी छुपा हुआ है। ग हलंत है उसका उच्चारण तब तक आधा ही है जब तक अ स्वर नही लगता। ग का पूरा उच्चारण होने के बाद नासिक्य ध्वनि आती है। हलंत के बिना लिखा ही पूरा व्यंजन होगा। गंगा, हंस, गंदा, पंप, खंभा इसके उदाहरण हैं।

2.अनुनासिक– वह ध्वनि जो स्वर के साथ जोड़कर बोली जाती है। इसकी पहचान है- अ और आ प्रकार के अक्षरों के ऊपर चंद्र बिंदु बनाया जाता है जैसे- हँस, आँख, दाँत, आँत बाँस, चिड़ियाँ, और ऐ, ओ, औ अक्षरों के ऊपर बिंदी लगाई जाती है। जैसे जोंक, टोंक क्योंकि, ओंस आदि। फिर भी संशय हो तो इन शब्दों के उच्चारण को समझें-हंस और हँस।
3.विसर्ग वह ध्वनि जो तत्सम शब्दों में स्वरों के बाद आते हैं इनका उच्चारह के रूप में होता है। जैसे अतः, अक्षरशः, अतः, प्रायः आदि। अनुस्वार और अनुनासिक ध्वनियों की गिनती एक ही मानी जाती है।

‘यदि आपको भी हिंदी शब्दों की व्याख्या व शब्दार्थ की जानकारी चाहिए तो अपना प्रश्न शब्द संदर्भ में पूछ सकते हैं।’

>>> शब्द संदर्भ:(79) वामांगी

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

एनसीआरटी की पुलिस के साथ बुक स्टालों पर रेड

February 27, 2026

सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

February 26, 2026

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को

February 25, 2026

डिस्ट्रैक्टर डिवाइस तकनीक से चेहरे की जटिल विकृति का सफल उपचार

February 25, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026