Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती बनाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के अंडरग्राउण्ड से बदमाश एक बाइक को चुरा ले गए। घटना के दो दिन बाद ही पुलिस ने पता लगाकर आज तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। एक बदमाश आला दर्जें का वाहन चोर बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

बनाड़ थाने के सबइंस्पेक्टर सहदेव ने बताया कि बनाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के अंडर ग्राउण्ड से 5 जून को मरीज के परिजन की बाइक चोरी हो गई थी। इस पर मामला दर्ज करते हुए बाइक चोरों का पता लगाने का प्रयास किया गया।

घटना में लिप्त वाहन चोर चंगावड़ा करवड़ निवासी भागीरथ पुत्र केसाराम जाट, सेवकी खुर्द खेड़ापा निवासी मदन लाल पुत्र मोतीराम एवं सालवाकलां डांगियावास निवासी प्रशांत पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। एसआई सहदेव ने बताया कि इनमें भागीरथ शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इनसे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़े – टीकाकरण को लेकर मंडोर सेटेलाइट अस्पताल में हुआ हंगामा

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026