मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

जयपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी अरूणा राजोरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सम्बद्ध सभी निजी अस्पतालों में अब मरीजों के सहयोग के लिये स्वास्थ्य समन्वयक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों में 100 बैड तक के अस्पतालों के लिए एक तथा 100 से अधिक बेड वाले अस्पतालों में दो स्वास्थ्य समन्वयक नियुक्त किये जायेंगे।

ये स्वास्थ्य समन्वयक अस्पताल में योजना के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर स्वास्थ्य मार्गदर्शक के साथ उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में योजना के लाभार्थी को होने वाली किसी भी समस्या का समाधान करने के लिये ये स्वास्थ्य समन्वयक उनकी मदद करेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की ओर से ये स्वास्थ्य समन्वयक योजना में सम्बद्ध प्रत्येक निजी अस्पताल एवं योजना में केवल कोविड-19 के उपचार हेतु जिला कलक्टर द्वारा अधिकृत निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। इस कार्य हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले में बनी जिला स्वास्थ्य समिति को अधिकृत किया गया है और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

ये भी पढ़े – शनि जयंती गुरुवार को,बन रहा विशेष योग

संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी काना राम ने बताया कि इन स्वास्थ्य समन्वयक के अस्पतालों में लगने के बाद योजना के लाभार्थियों को बड़ी मदद मिलेगी। अस्पताल में पहुंचने के साथ ही लाभार्थी इन स्वास्थ्य समन्वयक के माध्यम से सॉफ्टवेयर में अपनी पहचान दर्ज कर पायेंगे। संबंधित अस्पताल में उपलब्ध/अनुमत पैकेज की जानकारी भी मरीज को इनके माध्यम से दी जायेगी।

विभाग प्रत्येक लाभार्थी को योजना की मंशा के अनुरूप निःशुल्क उपचार दिलाने के लिए सजग और प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक 27 हजार से अधिक मरीजों को योजना के अन्तर्गत निःशुल्क इलाज से लाभान्वित किया जा चुका है। लगभग 27 करोड़ की राशि के 41 हजार से अधिक क्लेम बीमा कंपनी को अब तक सबमिट किए जा चुके हैं।

कोरोना महामारी की पीक के दौरान भी योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब तक 8 हजार से अधिक कोरोना उपचार के क्लेम सबमिट किए जा चुके हैं। योजना से अब तक प्रदेश के 749 सरकारी और 357 निजी अस्पताल जुड़ चुके हैं।

योजना के बेहतर क्रियान्वयन और परिवदेना के त्वरित निस्तारण के लिये प्रत्येक जोन के लिये एक नोडल अधिकारी आरएसएचएए की ओर से लगाया गया है। ये नोडल अधिकारी प्राप्त शिकायत के संबंध में अस्पताल और परिवादी से समन्वय कर राहत और निस्तारण का कार्य करते हैं।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026

Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल

February 12, 2026

Rajasthan: विधानसभा में राज्य का बजट पेश

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप

February 11, 2026