Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेलव स्टेशन के पास स्थित देव दर्शन गेस्ट हाउस में चल रहे निशुल्क भोजन और आवास व्यवस्था के समापन समारोह में वार्ड की सफाई कर्मचारियों के साथ प्लाज्मा दाता व उन्हें प्रोत्साहित करने वालों का सम्मान किया गया।

नथमल पालीवाल ने बताया कि देव दर्शन गेस्ट हाउस में वार्ड के सफाई कर्मचारियों व सफाई इंस्पेक्टर सुशील घोष को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, सीमा जन कल्याण समिति के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मुरलीधर, प्रांत कार्यवाह श्याम मनोहर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ईश्वर लाल, प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम ओझा, विभाग संघचालक जगदीश सिंह राजपुरोहित,

नि:शुल्क भोजन

विभाग प्रचारक नितिन, प्रांत समरसता प्रमुख शांति प्रसाद, सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगदीश गौड़, कमल जोशी, समरसता मंच के अध्यक्ष भगवान सिंह सुरपुरा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

प्रांत कार्यवाह श्याम मनोहर व विहिप के प्रांत समरसता सह प्रमुख महेन्द्र उपाध्याय ने मातृशक्ति का चरण धोकर व तिलक लगाकर साड़ी, एन 95 मास्क, सैनिटाइजर, चप्पल भेंट कर सम्मान किया। सम्मान पाकर मातृशक्ति के चेहरे खिल उठे। भगवान सिंह सुरपुरा ने बताया कि देव दर्शन गेस्ट हाउस में आज तक लगभग 65 परिवारों को आवास की व्यवस्था और 2700 व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। यह कार्य निरंतर 35 दिन जारी रहा।

नि:शुल्क भोजन

समरसता मंच के सचिव महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सम्मान समारोह में पिछले 35 दिनों से दिन- रात एक कर विभिन्न प्रकार कार्यो में लगने वालों के साथ ही भोजन व्यवस्था में सहयोग करने वाले बंधुओं का सम्मान, महात्मा गांधी हॉस्पिटल के आईसीयू हेड डॉ नवीन पालीवाल, रक्त व प्लाज्मा की व्यवस्था करने वाले करण कटारिया, देवेंद्र पुरोहित व सेनेटाइजर का छिड़काव व सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने वाले नंदू वाल्मीकि का साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में घनश्याम ओझा, भगवान पटेल, श्रीकांत पारीक, जितेंद्र शर्मा, चिंरजीलाल, अनिल विश्नोई, पीयूष दाधरच आदि का सहयोग रहा।

ये भी पढ़े – कोई भी गरीब भूखा नहीं रहे, यही लक्ष्य हमारा- चन्द्रावती बहन

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026