Doordrishti News Logo
  • वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद
  • सेक्टर 21निवासी नरेश के साथ की मारपीट
  • सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के सेक्टर 21 में रविवार शाम को सरेराह गुंडागर्दी देखी गई। बदमाश हाथों में हथियार लहलहाते बाइक पर धड़ल्ले से आए। इसके बाद दो गुटों में आमना सामना हुआ, जिससे मारपीट हुई। हालांकि इसमें एक युवक घायल हुआ। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

चौहाबो थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि नागौरी गेट थाना इलाके में रहने वाला लवली कंडारा अपने कुछ साथियों के साथ सेक्टर 21 में आया था। फुटेज में दो बदमाश बाइक पर निकलते दिखाई दे रहे है। जिनमें एक के हाथ में हथियार भी दिखा, वो लहलहाता आगे बढ़ता दिखा, लेकिन सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग जैसे आलामात नहीं मिले।

इसके बाद सेक्टर 21 में रहने वाले नरेश के साथ मारपीट की गई। जिससे उसके पैर में चोटें आईं। फिलहाल रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। वहीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अब बदमाशों की तलाश में लगी है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, फिलहाल रिपोर्ट व जांच के बाद ही पता चलेगा आखिर मामला क्या है।

ये भी पढ़े – रहवासीय मकान के कमरे में मिला 30 किलो डोडा पोस्त

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026