जोधपुर, शहर के सरदारपुरा इलाके में चोरी के एक प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक टेंपो चालक बताया जाता है जिसकी गाड़ी में सामान को लादा गया था। तीनों को आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके में एक स्थान पर अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से माल पार किया था। इस पर पुलिस ने जांच के बाद प्रताप नगर मसूरिया नट बस्ती के राहुल पुत्र राजेश नट के साथ ही सामान चुराने वाली दो महिलाओं रातानाडा सांसी कॉलोनी की नूरी पत्नी रामूराम एवं जमना उर्फ हापुड़ी पत्नी मांगीलाल सांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस इनसे अब पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़े – 4 करोड़ की शराब पकड़ी, 11 लोगों को पकड़ा
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

