Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के डांगियावास स्थित दांतीवाड़ा गांव की सरहद में अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से युवक घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई।

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

डांगियावास पुलिस ने बताया कि पीपाड़शहर के बांकोलिया निवासी अशोक पुत्र भागीरथ माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई बाइक लेकर दांतीवाड़ा गांव की सरहद से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा। अज्ञात वाहन चालक की पहचान के प्रयास जारी है।