सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

  • हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह राठौड़ की ऐतिहासिक जीत
  • 1379 वोटों से जीते उपचुनाव
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 922 वोटों से हराया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित।राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सुरेंद्र सिंह राठौड़ (गगुड़ा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना में उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। चुनाव में कुल 2522 वोट पड़े,जिनमें 13 वोट अवैध घोषित किए गए और 2509 वोट वैध रहे।

जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान

किसे कितने वोट मिले
प्रत्याशी प्राप्त वोट:
सुरेंद्र सिंह राठौड़ (गगुड़ा)1379,
गोकुलेश बोहरा 457,
अनिल गौड़ 302,
एएम आर देलू 130,
कुलदीप सिंह राठौड़ 88,
मनीष पुरोहित 86,
पुष्पेंद्र सिंह चौहान 42,
महेंद्र पुरी गोस्वामी (सागर) 25 ।

सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोकुलेश बोहरा को 922 वोटों के भारी अंतर से हराया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल छा गया। अधिवक्ताओं ने फूल- मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

Related posts: