Doordrishti News Logo

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जेसीबी और डंपर जब्त -केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। लूणी नदी में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ लूणी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और बजरी से भरे डंपर को जब्त किया है। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान जेसीबी और डंपर चालक मौके से फरार हो गए।

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा के निकट सुपरविजन में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की शाम लूणी नदी में जेसीबी की सहायता से अवैध बजरी खनन कर डंपर में भरकर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बजरी से भरा डंपर एवं अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी जब्त कर ली। पुलिस टीम में थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी,एएसआई मुकेश कुमार,कांस्टेबल पदम सिंह एवं रामकेश शामिल थे।