सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां
- एमबीएम में वार्षिक संगीत समारोह ‘हार्मनी 2K26’
- कुलगुरु ने किया प्रतिभाओं को प्रोत्साहित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां। एमबीएम विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में सोमवार को संगीत क्लब ‘सरगम’ द्वारा वार्षिक संगीत समारोह ‘हार्मनी 2K26’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत की विभिन्न विधाओं और रंगों का शानदार संगम देखने को मिला। सरगम क्लब के प्रतिभागियों ने अपनी गायन एवं वादन प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थी सेवा मंडल (SSB) के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.)एसके सिंह तथा संकाय मार्गदर्शक डॉ. अभिषेक गौड़ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.वीएस जैतावत एवं अभियांत्रिकी एवं वास्तुकला संकाय की अधिष्ठाता प्रो.डॉ.जयश्री वाजपेयी उपस्थित थे।
संगीत से होता है व्यक्तित्व विकास-कुलगुरु
कुलगुरु प्रो.जैतावत ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ- साथ संगीत एवं सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए अपनी रुचियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया तथा विश्वविद्यालय स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न
सरगम की परंपरा को आगे बढ़ाएं-अधिष्ठाता
अधिष्ठाता प्रो.डॉ.जयश्री वाजपेयी ने अपने विचार व्यक्त किए। सरगम क्लब की संस्थापक होने के नाते क्लब और उसकी सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने क्लब की यात्रा एवं उसकी सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगीत,संस्कृति और कला से जुड़ी गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इन गतिविधियों की भूमिका शिक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरगम क्लब की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।
गायन-वादन में दिखी प्रतिभा
समारोह में सरगम क्लब के गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से संगीत की विविध शैलियों को जीवंत कर दिया। गायन में प्रेजल कुमार, योग,दुर्गाश्री,प्रणिता,वंश, रिद्धि,कुलवीर,पवित्र, कृत्यांशु,हरिओम, सानिध्या,पिंकी,हरिहर, निलांश,मनीष एवं जितेन ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वाद्य यंत्रों पर कृष्णा,कुणाल, अक्षत,निधि एवं आयुष ने अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का समन्वय एवं प्रबंधन विद्यार्थी समन्वयकों अनिरुद्ध शर्मा,राहुल राज एवं दिया सिंघल द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के सामूहिक प्रयासों से यह समारोह संगीत,उत्साह और रचनात्मकता का यादगार उत्सव बन गया।
Related posts:

श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न

प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

