टॉवर से मशीनरी और महंगे उपकरण चोरी
नामजद पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टॉवर से मनीशरी और महंगे उपकरण चोरी। शहर के निकट खोखरिया स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर से मशीनरी और महंगे उपकरण चोरी हो गए। इस बारे में कंपनी के व्यक्ति की तरफ से नामजद आरोपी के खिलाफ बनाड़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। चोरी गया सामान हजारों का बताया जाता है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर आरटीओ के पीछे बीजेएस कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र गजे सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी कंपनी के मोबाइल टॉवर खोखरिया में सजन विहार योजना में लगे हुए है। जहां से टॉवर के उपकरण के साथ आरआरयू मशीनरी आदि चोरी कर लिए गए। आस पास पता करने पर मालूम हुआ कि इसमें किसी महिपाल नाम के शख्स का हाथ है। उसने महिपाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में मशीनरी आइटम और उपरकरणों की कीमत हजारों में बताई है।
Related posts:

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

गलत खाते में चली गई पेंशन की राशि लौटाने के आदेश

चिकित्सक समुदाय की गरिमा से जुड़े मामले में नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की याचिका पर सुनवाई सर्दियों की छुट्टियों के बाद

