Doordrishti News Logo

घर में घुसकर युवक से मारपीट

जान से मारने की धमकी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में घुसकर युवक से मारपीट। बनाड़ थाना क्षेत्र में घर में जबरन घुसकर मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने और रुपए मांगने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में मरुधर केसरी नगर,गुजरावास खुर्द निवासी पुखराज ने बनाड़ थाने में जितेंद्र लेगा एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने परिवादी के घर में जबरन प्रवेश कर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने रुपयों की मांग भी की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।