नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत। शहर में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दूसरी तरफ खेजड़ी के पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में घर में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। घटना 14 नवंबर की है। परिजनों की ओर से इसको लेकर मर्ग दर्ज करवाया गया है। जिसमें बताया कि उनकी नाबालिग बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा
दूसरे मामले में मथानिया थाना क्षेत्र के नेवरा रोड पर खेती का काम करने वाले तुलछाराम (70) पुत्र जेठाराम के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। वे खेत में खेजड़ी की छंगाई करते समय अचानक संतुलन बिगडऩे से नीचे गिर गए। आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।
Related posts:

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

अवैध शराब की गाड़ी एस्कॉर्ट करने वाला गिरफ्तार कार जब्त

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा की पुष्पांजलि

दीपावली स्नेह मिलन में परिवारों संग झूमे जोधपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

