भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा की पुष्पांजलि
- प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जनजातीय गौरव,संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर
- प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी की रही विशेष उपस्थिति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा की पुष्पांजलि। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी,जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक विधानसभा, भाजपा जिला अध्यक्ष जोधपुर शहर राजेंद्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, महापौर प्रसन्नचंद मेहता, शंकर सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक का विशेष मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अपने अदम्य साहस,संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति से जनजातीय समाज में नई चेतना एवं जागृति का संचार किया।
दीपावली स्नेह मिलन में परिवारों संग झूमे जोधपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ
उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं,सामाजिक अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान,त्याग और समाज जागरण का अनुपम उदाहरण है।
राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय पहचान एवं सम्मान प्रदान किया गया है। इससे नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के संघर्ष,बलिदान और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जन जातीय समाज की संस्कृति,परंपराओं और विरासत का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने भी जनजातीय क्षेत्रों के विकास और वहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।
इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में एकल विद्यालय सहित जनजातीय समाज के शैक्षणिक,सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़े अनेक कार्यों को गति प्रदान की गई।जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र के समग्र विकास को मजबूत आधार प्रदान करता है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत,उप महापौर विजय सिंह पंवार,पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी,नरेन्द्र कच्छवाह, जिला महामंत्री ओम प्रकाश दहिया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,कार्यक्रम संयोजक सुनील भाटी, पवन आसोपा,सह- संयोजक दीपक राजोरिया,राजीव बारासा, सुरेंद्र देवड़ा,राणाराम, महेश चौहान,रामस्वरूप कडव,मंजू भील,गुडी भील एवं मनीष पुरोहित, सुभाष गहलोत,मुकेश दवे,घनश्याम वैष्णव, राजेंद्र बोराणा,वरुण धाणदिया,शिवकुमार सोनी,परसराम तिवाड़ी, रवि गहलोत,कैलाश गौड़ सहित गीता भाटी,नीलम मुंदड़ा,सोनियारामचंदानी, अनुराग भोजवानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके साथ ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों में लक्ष्मण सिंह भाटी (लाल सागर),विकास सामरिया (मां मंदिर),रणजीत सिंह जान्याणी (राईकाबाग), उमेश पालिया (पावटा), पूजा सुराणा (त्रिपोलिया), अरविंद पुरोहित (खांडाफलसा),हरिसिंह पंवार (रातानाडा),अमित सिंघाटिया (शास्त्रीनगर), भैरूदास वैष्णव (प्रतापनगर),सुरेश मेघवाल (मसूरिया),हेमंत जान्यानी (चौपासनी) एवं पंकज भाटी (सूरसागर) सहित भाजपा के अनेक मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Related posts:

अवैध शराब की गाड़ी एस्कॉर्ट करने वाला गिरफ्तार कार जब्त

दीपावली स्नेह मिलन में परिवारों संग झूमे जोधपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

