महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

कमरे में मृत मिली थी रेजिडेंट डॉक्टर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत। मथुरादास माथुर (एमडीएम) हॉस्पिटल में पोस्टेड महिला रेजिडेंट डॉक्टर निक्की चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले में आज दूसरे दिन एफएसएल टीम ने उसके सीज कमरे से सबूत जुटाए। वह गुरुवार को हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थीं। उसे एमडीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उम्मेद हॉस्पिटल में बने हॉस्टल परिसर के कमरे को सील कर दिया गया था।

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

शुक्रवार सुबह एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और वहां से सबूत जुटाए।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निक्की की कल सुबह भी तबीयत खराब हुई थी। इसकी वजह से वे ड्यूटी पर भी नहीं जा पाई थी। इधर गुरुवार देर रात निक्की के परिजन भी जोधपुर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाने के बाद आज परिजनों को शव सौंप दिया गया। एडीपीसी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने डॉक्टर निक्की डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से एनीस्थिया में पीजी कर रही थी। सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद एफएसएल और एमओबी टीम की ओर से सबूत कलेक्ट किए गए है।

उन्होंने बताया कि डॉ. निक्की पहले से किसी बीमारी से पीडि़त थी। उन्हें कल सुबह भी ड्यूटी पर जाना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से जा नहीं पाई थी। बाकी मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि निक्की ने कल कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए थे और हाथ पर कैनुला भी लगा हुआ था। ये सभी इन्वेस्टिगेशन का मामला है कि कैनुला कहां से लगवाया था,क्या मेडिसिन ली थी। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच होगी।

कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी
झुंझुनूं निवासी रेजिडेंट डॉक्टर निक्की चौधरी हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। सूचना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन मौके पर पहुंचा तब तक उसके साथी कमरे का गेट तोडक़र उसे हॉस्पिटल ले जा चुके थे। वह एमडीएम हॉस्पिटल के एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में फस्र्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वह अभी उम्मेद हॉस्पिटल के पीजी हॉस्टल के रूम नंबर 312 में रह रही थी।