दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण
जोधपुर मंडल के सभी पीआरएस कार्यालयों में एक दिन की रहेगी विशेष व्यवस्था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण। दीपावली पर रविवार 8 नवंबर को रेलवे के यात्री आरक्षण कार्यालयों के संचालन समय में बदलाव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) कार्यालय इस दिन केवल सुबह की पारी में संचालित होंगे।
दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार
ऐसे में यात्रियों को अग्रिम आरक्षण की सुविधा सुबह की पारी में ही मिल सकेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि दीपावली के अवसर पर यह व्यवस्था एक दिन के लिए लागू की गई है। हालांकि,आरक्षण चार्ट तैयार करने और करंट बुकिंग का काम सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।
अनारक्षित टिकट काउंटरों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ये काउंटर नियमित समय पर खुले रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि आरक्षित टिकट से संबंधित कार्य रविवार को सुबह की पारी में ही पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
Related posts:

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

