जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली। छात्राओं के कथित यौन उत्पीडऩ मामले में गिरफ्तार प्रोफेसर अजीत सिंह को अदालत से अब तक कोई राहत नहीं मिली है,न्यायालय ने अपने फैसले में इसे गंभीर अपराध माना है और कहा है कि गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को देखते हुए प्रोफेसर को कोई राहत देने का औचित्य नहीं है।
डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच
अनुसंधान के दौरान आरोपी के कब्जे से फोन बरामद किया गया तथा अनुसंधान पत्रावली पर वाट्सएप व इंस्टाग्राम की चेट भी उपलब्ध है जिससे यह प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को लैंगिक उत्पीडऩ हेतु परेशान किया जा रहा है। पीडि़त छात्राओं की ओर से अधिवक्ता एमएस राजपुरोहित ने न्यायालय को बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में पढ़ रही छात्राएं आयुर्वेदिक डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं तथा आरोपी वहां पर प्रोफेसर के रूप में नियुक्त है, जिसके द्वारा प्रायोगिक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाता है,उनके कपड़ों पर अश्लील टिप्पणी करता है उनसे फिजिकल संबंध बनाने की कोशिश करता हैं।
उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों के मदेनजर प्रोफेसर को न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है तथा किसी कोर्ट ने अब तक उसे जमानत प्रदान नही की है ऐसी स्थिति में छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली इस बार जेल में ही कटेगी।
Related posts:

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

