श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से। बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज जोधपुर के सानिध्य में व श्रीश्री श्यामा पूजा कमेटी के तत्वावधान में श्यामा काली माता का चार दिवसीय महोत्सव 8 से 11 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।
समाज के सभापति वरूण जाना व सह सभापति नरेश जाना ने बताया कि बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज जोधपुर की ओर से श्रीश्री श्यामा काली माता पूजा के चार दिवसीय महाउत्सव कार्यक्रम 8 से 11 नवंबर तक रणछोडदास मंदिर के पीछे बाईजी का तालाब के पास आयोजित किए जाएंगे। जाना ने बताया कि 8 नवंबर को सांय 7.30 बजे से प्रतिमा व कलश स्थापना,दीप माला प्रज्ज्वलन,श्यामा पूजा व पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।
सोमवार को सुबह 11 बजे मंगला आरती,शाम 4 बजे से बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं व मनोरंजन कार्यक्रम व रात 8.30 बजे संध्या आरती होगी। मंगलवार को सुबह 6 बजे आरती व 12 बजे से प्रीतिभोज होगा व बच्चों के लिए कार्यक्रम तथा बुधवार को सुबह 10.30 बजे पूर्ण आरती के पश्चात् 12.15 बजे प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: बाईजी का तालाब स्थित मंदिर पर सम्पन्न होगी।
Related posts:

जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

