प्रभारी सचिव देथा ने की पेयजल व चारापानी की समीक्षा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रभारी सचिव देथा ने की पेयजल व चारापानी की समीक्षा। जिले की 12 तहसीलों के सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने शनिवार को अटल सेवा केंद्र में अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल और पशुधन के लिए चारा- पानी की उपलब्धता की समीक्षा की।

उन्होंने सभी 15 नोडल क्षेत्रों में चारा,पानी,पशु शिविर,चारा डिपो और भंडारण की स्थिति देखी। 30 अक्टूबर तक चारे की सर्वे दरों की समीक्षा कर पशुधन संख्या के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता और सतत निगरानी के निर्देश दिए।

समर्थ लेखक का सही मूल्यांकन न होना भी अपराध: प्रो.श्रोत्रिय

जिले में सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा और 90 प्रतिशत पेयजल आपूर्ति इंदिरा गांधी नहर परियोजना पर निर्भरता के मद्देनजर पेयजल प्रबंधन को प्राथमिकता देने को कहा। शहरी- ग्रामीण आपूर्ति,प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति और ग्रीष्मकाल 2027 के लिए आकस्मिक प्रस्तावों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि संभावित मांग का आकलन कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गर्मी में कठिनाई न हो। नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय पर जोर दिया। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन,जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा, एडीएम द्वितीय राम किशोर मीना सहित अधिकारी मौजूद थे।