बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में आए एक फार्म हाउस में कुछ दिन पहले युवक ने भूलवश कीटनाशक का पानी पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह
मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया गया। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के विजयपुर श्योपुर का रहने वाला 33 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामजी कुशवाह यहां राजीव गांधी नगर में आए एक कृषि फार्म पर काम करता था।
उसने 18 अक्टूबर को बागवानी करते हुए सुबह के समय कीट नाशक लगे पानी का सेवन कर लिया था। जिस पर तबीयत बिगडऩे पर उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई अजमेर कुशवाह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव को कार्रवाई उपरांत परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
Related posts:

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के दो दिवसीय आयोजन आज से
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत

