हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक का विभिन्न विद्यालयों में वितरण
- विद्यालयों के प्रति गौरवबोध
- आत्मीयता एवं समर्पण की भावना जागृत करने की पहल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक का विभिन्न विद्यालयों में वितरण। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा),खंड महानगर जोधपुर के तत्वावधान में महानगर के विभिन्न विद्यालयों में संस्था प्रधानों को ‘हमारा विद्यालय,हमारा तीर्थ’ पुस्तक वितरित की गई।
महानगर अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं महानगर मंत्री विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों एवं समाज में विद्यालयों के प्रति आत्मीयता,गौरवबोध तथा समर्पण की भावना को प्रबल करना और शैक्षिक वातावरण को संस्कारयुक्त, प्रेरणादायी एवं भारतीय जीवनमूल्यों से परिपूर्ण बनाना है।
छह दिवसीय कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
महासंघ का मानना है कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार संवर्धन तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले पवित्र स्थल हैं। विद्यालयों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं उत्तरदायित्व का भाव विकसित करना प्रत्येक शिक्षक और समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है।
हमारा विद्यालय,हमारा तीर्थ’ पुस्तक इसी भाव को आत्मसात करने तथा विद्यालयों को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के सशक्त केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करने की प्रेरणा प्रदान करती है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की यह पहल विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण के निर्माण,शिक्षक गौरव की अभिवृद्धि तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
