Doordrishti News Logo

धर्म परिवर्तन के इरादे से युवती को भगाने का आरोप : युगल की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धर्म परिवर्तन के इरादे से युवती को भगाने का आरोप : युगल की तलाश। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में एक युवती अपने घर से लापता हो गई। उसके भाई ने धर्म परिवर्तन के इरादे से भगाकर ले जाने का अंदेशा जताते हुए नामजद रिपोर्ट दी है। फिलहाल युगल का पता नहीं चला है। मामला रविवार को थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस मोबाइल नंबर से टे्रस करने का प्रयास कर रही है।

सर्दी की गुलाबी दस्तक चोरों की मौज

जिला पूर्व में डांगियावास क्षेत्र से एक युवती अपने घर से दो दिन पहले लापता हो गई। उसके घर नहीं आने,रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी नहीं मिलने पर उसके भाई ने एक युवक को नामजद करते हुए उसे धर्म परिवर्तन के लिए भगाने का संदेह जताया और केस दर्ज कराया है। डांगियावास पुलिस गांव की युवती के साथ युवक की भी तलाश में जुटी है। फिलहाल उनका सुराग हाथ नहीं लगा है।