Doordrishti News Logo

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

स्पर्श पोर्टल एवं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी -शिविर में पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा निस्तारण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को पेंशन संबंधी सुविधाएं सुलभ कराने तथा स्पर्श (SPARSH) पोर्टल एवं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,शेरगढ़ में 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आईसीआईसीआई बैंक की विशेष टीम द्वारा शिविर में पेंशन एवं बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा आईसीआईसीआई बैंक को स्पर्श (SPARSH) प्रणाली के लिए नोडल बैंक के रूप में नियुक्त किया गया है। शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को स्पर्श पोर्टल तथा बैंक पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी,ताकि पात्र लाभार्थियों को पेंशन संबंधी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा निःशुल्क
शिविर में अक्टूबर 2026 के वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) को निःशुल्क अपलोड एवं सबमिट करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में सहायता मिलेगी तथा पेंशन संबंधी औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने में सुविधा होगी।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की टीम भी रहेगी उपस्थित
शिविर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की टीम भी उपस्थित रहेगी। कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य कागजातों में किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

यह रहेगा शिविर का समय एवं स्थान
शिविर 13,14 एवं 15 अक्टूबर को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, फलोदी फाटा,कुई जोधा (शेरगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना आवश्यक
शिविर में आने वाले पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को अपने साथ स्पर्श पीपीओ,आधार कार्ड, पैन कार्ड,बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आना होगा,ताकि संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त करने तथा समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शेरगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त पूर्व सैनिकों, पेंशनधारकों एवं वीरांगनाओं से अपील की गई है कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026