धारदार हथियार लेकर संज्ञेय अपराध की कोशिश,गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धारदार हथियार लेकर संज्ञेय अपराध की कोशिश, गिरफ्तार। शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने रावण का चबूतरा क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार के साथ पकड़ा है। वह किसी संज्ञेय अपराध के प्रयास में था। पुलिस ने धारदार हथियार को बरामद कर उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
शास्त्रीनगर थाने के एएसआई विजय कुमार शुक्रवार को गश्त पर थे। रावण का चबूतरा क्षेत्र में एक संदिज्ध युवक को पकड़ कर तलाशी ली तब उसके पास में धारदार हथियार मिला। इस पर आरोपी ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी आमिर खां पुत्र चांद मो. को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह किसी संज्ञेय अपराध के प्रयास में था।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

