सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव में कुसुम योजना के सोलर प्लांट में सुबह चोरी की कोशिश हुई। प्लांट में घुसे छह चोरों में से एक को गार्ड के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पांच चोर मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
एसआई प्रमोशन के लिए 2 किमी की दौड़ के बाद एएसआई का हार्ट अटैक से मौत
थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि खिरजा निवासी कानसिंह बेटा जयसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। देड़ा गांव में उनका सोलर प्लांट है। उनके पार्टनर भोमसिंह बेटा विजय सिंह और ज्ञान प्रकाश पुत्र भीकमचंद सोनी ने फोन पर चोरी की सूचना दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे छह आरोपी मोटरसाइकिलों पर प्लांट पहुंचे। उन्होंने चारदीवारी और तारबंदी तोड़ी। अंदर घुसकर करीब 30 किलो कॉपर केबल काट ली। चोर केबल को कट्टे में भरकर बाइक पर लाद ही रहे थे कि गार्ड ने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने चोरों को पकडऩे की कोशिश की। इस दौरान सांकड़ा निवासी स्वरूप सिंह पकड़ा गया, जबकि उसके पांच साथी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
