Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित हो रखा था। उसके जोलियाली की तरफ आने की जानकारी मिली थी,जिस पर पुलिस ने उसे रेड देकर पकड़ा।

जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य व वीरता का संगम

डीएसटी प्रभारी एसआई महादेव प्रसाद ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड बंशीलाल पर पांच हजार का इनाम घोषित हो रखा था। वह राजीव गांधी नगर थाने का वांटेड था,मगर जांच प्रतापनगर सदर थाना पुलिस के पास है। उसे प्रतापनगर सदर पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसके शुक्रवार को जोलियाली में आने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस ने रेड दी और उसे पकड़ा। अग्रिम जांच प्रतापनगर सदर पुलिस की तरफ से की जा रही है।