Doordrishti News Logo

पत्नी से विवाद के बाद आधी रात में उठकर लगाया फंदा

भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी से विवाद के बाद आधी रात में उठकर लगाया फंदा। शहर के सूरसागर स्थित माता का कुण्ड चांदपोल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद आधी रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घर में जाग होने पर घटना का पता लगा। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

बाइक सवार युवकों से एमडी ड्रग के साथ अवैध शराब बरामद

घटना को लेकर मृतक के भाई की तरफ से उसकी पत्नी सास आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया है। मृतक के चार पुत्रियां बताई जाती है। सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि माता का कुण्ड चांदपोल में किराए पर रहने वाले 40 साल के रमेश सैन पुत्र मोहनलाल सैन ने अपने किराए के कमरे में 5-6 अक्टूबर की रात में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। वह आधी रात को नींद से उठा और दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। छह की सुबह जब घर में जाग हुई तब इसका पता लगा। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि मृतक के भाई विष्णु की तरफ से उसके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शव का आज पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts: