हथकरघा संस्थान का छात्र लापता
- इलाज के लिए निकला था
- अब तक वापिस नहीं पहुंचा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हथकरघा संस्थान का छात्र लापता। शहर के निकट चौखा स्थित भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिक संस्थान से 3 अक्टूबर को प्रथम वर्ष का छात्र अपने इलाज का बोलकर अस्पताल जाने के लिए निकला। मगर वह न तो वापिस संस्थान पर लौटा और न ही अपने घर पर पहुंच पाया। इस बारे में संस्थान के निदेशक की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मिसिंग की रिपोर्ट दी गई है।
फिलहाल उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिक संस्थान नयापुरा चौखा के निदेशक डॉ.शिवज्ञानम की तरफ से मिसिंग रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि संस्थान में अध्ययनरत प्रथम वर्ष का छात्र 20 वर्षीय चमन पंवार पुत्र लालचंद 3 अक्टूबर को इलाज का बोलकर संस्थान से निकला था।
मगर वह वापिस शाम तक नहीं आया।
पत्नी से विवाद के बाद आधी रात में उठकर लगाया फंदा
उसके संपर्क सूत्रों से भी पता लगाया गया मगर उसका पता नहीं चल पाया। उसके परिजन से भी संपर्क किया तो पता लगा कि वह घर भी नहीं पहुंचा। उसके तीन दिन तक लापता रहने पर अब राजीव गांधी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। उसका पता लगाने का प्रयास जारी है।
