Doordrishti News Logo

बाइक सवार युवकों से एमडी ड्रग के साथ अवैध शराब बरामद

  • तीन गिरफ्तार
  • दो बाइक जब्त
  • होटल में मिला अवैध डोडा पोस्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार युवकों से एमडी ड्रग के साथ अवैध शराब बरामद। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए रोज कार्रवाई की जा रही है। कमिश्ररेट के मथानिया,बासनी और बोरानाडा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा गया। इनके पास में एमडी ड्रग के साथ अवैध देशी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

एक होटल में अवैध रूप से डोडा पोस्त भी पकड़ा गया। चार लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ के केस दर्ज किए गए।
मथानिया थानाधिकारी तुलसी चौधरी ने राम कुटिया मथानिया क्षेत्र में होटल मां भवानी भोजनालय में दबिश देकर वहां से 484 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी शेरगढ़ के देवराजगढ़ स्थित हिम्मत नगर हाल गुरों का तालाब कन्हैया कॉलोनी प्रतापनगर निवासी रमेश सिंह पुत्र हुकमीचंद को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।

कचरा संग्रहण कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

बोरानाडा थाने के हैड कांस्टेबल शैतानराम ने राधा रानी गौशाला भांडूकलां रोड पर एक बाइक सवार को रुकवा कर तलाशी ली। गाड़ी पर भारी मात्रा में देशी,अंग्रेजी शराब के साथ बीयर केन मिले। इस पर पुलिस ने आरोपी बाइक सवार बड़लिया झंवर निवासी जितेंद्र पुत्र भाकरराम को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

इधर बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने गश्त में विवेक विहार रेलवे क्रॉसिंग-छीपों की प्याउ के मध्य में बाइक सवार दो संदिज्ध युवकों को रूकवा कर तलाशी ली। उनके पास में 11.70 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी विश्रोईयों का बास खुडाला झंवर निवासी रामजीवन पुत्र हड़मान राम एवं अखिलेश्वर नगर कुड़ी सेक्टर दो निवासी सूरजसिंह पुत्र भगत सिंह को गिरफ्तार किया। सूरज सिंह बाइक के पीछे बैठा था। दोनों से अब अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

Related posts: