उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  • उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक झटके महसूस
  • चमोली था केंद्र
  • जानमल के नुकसान के समाचार नहीं

देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-NCR,हिमाचल, पंजाब और हरियाणा तक महसूस हुए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 रही। केंद्र चमोली के खाडून लागा गवाली से 22 किमी दूर, 30.103 N, 79.561 E पर 13 किमी गहराई में था।

लंबे समय से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

भूकंप के झटके देहरादून, हरिद्वार,ऋषिकेश,गोपेश्वर,बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत,हल्द्वानी, नैनीताल,अल्मोड़ा, रुद्रपुर,खटीमा सहित गढ़वाल-कुमाऊं के सभी जिलों में महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Related posts: