Doordrishti News Logo

लंबे समय से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लंबे समय से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के करीब 4 से 5 मामलों में वांछित था।

ग्रामीण एसपी पंकज यादव के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों और तस्करों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन कालचक्र चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत ही आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवराजनगर खिंदाखोर,थाना ओसियां निवासी सुरेश बिश्नोई पुत्र हड़मानाराम बिश्नोई साल 2024 और 2025 में दर्ज अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के मामलों फरार चल रहा था।

होम डिलीवरी बॉय बनकर किराणा दुकान से पकड़ा इनामी आरोपी

उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल और सीओ रतनसिंह के सुपरविजन में ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी डाटाबेस और मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related posts: