Doordrishti News Logo

होम डिलीवरी बॉय बनकर किराणा दुकान से पकड़ा इनामी आरोपी

  • पॉक्सो के मामले में तीन माह से था फरार
  • पुणे से पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होम डिलीवरी बॉय बनकर किराणा दुकान से पकड़ा इनामी आरोपी। वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बोरूंदा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी हेमंत जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को पकडऩे के लिए होम डिलीवरी बॉय का रूप धारण कर किराणा दुकान से दबोचा।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार वांछित एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सुजानाराम के नेतृत्व में पुलिस थाना बोरूंदा की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल भागीरथ विश्नोई द्वारा किए गए तकनीकी डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा सरगना समेत दो गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर पुणे, महाराष्ट्र में कार्रवाई की और आरोपी मंडावला, लाखा बेरी,पुलिस थाना सिणधरी,जिला बालोतरा निवासी हेमंत पुत्र मगा राम जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 2 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Related posts: