Doordrishti News Logo

ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा सरगना समेत दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा सरगना समेत दो गिरफ्तार। जोधपुर के ग्रामीण इलाके में ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए ओसियां थाना पुलिस ने मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सडक़ किनारे बने ट्यूबवेल से रात के अंधेरे में केबल काट ले जाते थे।

पुलिस के अनुसार मामले में गोपालजी की प्याऊ बालरवा,थाना मथानिया निवासी विक्रम सोलंकी पुत्र पुखराज उर्फ थानेदार माली और तिंवरी निवासी दिलीप सिंह पुत्र राजूसिंह को गिरफ्तार किया गया है।

खुद को एयरपोर्ट पर फंसी होने का बोली और बनाया साइबर ठगी का शिकार

मामले को लेकर गोपासरिया निवासी भोमाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2 सितंबर की रात चोर उनके और पड़ोसी के ट्यूबवेल से केबल काटकर चुरा ले गए।

मामले की जांच एएस आई रामप्रकाश को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने घटना स्थल और आस-पास के इलाकों के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद दोनों आरोपियों को डिटेन किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 2 सितंबर की रात मानडियाई गोपासरिया में ट्यूबवेल से केबल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

Related posts: