Doordrishti News Logo

खुद को एयरपोर्ट पर फंसी होने का बोली और बनाया साइबर ठगी का शिकार

पीडि़त ने खाते से किए 2.35 लाख ट्रांसफर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खुद को एयरपोर्ट पर फंसी होने का बोली और बनाया साइबर ठगी का शिकार। शहर में एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने लंदन की महिला से दोस्ती कराने और उसे एयरपोर्ट पर फंसा बताकर 2 लाख 35 हजार 400 रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने पीडि़त को 53 लाख 90 हजार रुपए वापस मिलने का झांसा देकर उससे रकम ट्रांसफर करवाई। ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर डांगियावास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि धायलों की ढाणी निवासी भाकरराम पुत्र भबूतराम विश्नोई ने थाने में दी। इसमें बताया कि एक अज्ञात महिला ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया और स्वयं को लंदन की रहने वाली बताया। महिला ने कहा कि वह भारत घूमने आना चाहती है और इसके लिए उसे मदद की आवश्यकता है। बातचीत के दौरान पीड़ित को विश्वास में ले लिया गया।

चार थाई युवतियों सहित सात को शांतिभंग में पकड़ा

एयरपोर्ट पर फंसे होने का बनाया बहाना 
1 अक्टूबर को पीडि़त के मोबाइल पर एक अन्य अज्ञात महिला का फोन आया। उसने बताया कि लंदन वाली महिला छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंच चुकी है और वहां किसी परेशानी में फंस गई है। इसके बाद अलग-अलग बातों का हवाला देकर पीडि़त से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवाई गई।

ठगों ने पीडि़त को भरोसा दिलाया कि उसे 53.90 लाख रुपए वापस मिल जाएंगे। इसी लालच और झांसे में आकर पीडि़त ने 2,35,400 रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराई।साइबर पुलिस थाना जयपुर से प्राप्त शून्य नंबर की एफआईआर के आधार पर डांगियावास थाना पुलिस अब मामला दर्ज किया।