चार थाई युवतियों सहित सात को शांतिभंग में पकड़ा
- स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड
- वीजा पासपोर्ट की जांच तक अग्रिम कार्रवाई जारी
- फिलहाल केस दर्ज नहीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार थाई युवतियों सहित सात को शांतिभंग में पकड़ा। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे एक अवैध स्पा सेंटर पर मंगलवार को पुलिस ने रेड दी। स्पा सेंटर पर चार विदेशी युवतियों व तीन युवकों को भी पकड़ा गया। फिलहाल इन्हें शांतिभंग में हिरासत में लिया गया।
स्पा सेंटर का मालिक मौके पर नहीं मिला। इस बारे में फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम भजनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 विदेशी युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया गया।
बासनी क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों में हडक़ंप मच गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और दस्तावेज मौजूद थे या नहीं तथा वहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
दस्तावेजों के होगी जांच, बाद कार्रवाई संभव
एसीपी पश्चिम भजनलाल जांगिड़ के अनुसार सभी से पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही विदेशी युवतियों के संबंध में उनके दस्तावेज,वीजा और भारत में रहने की वैधता की भी जांच की जा रही है।
