मुख्यमंत्री ने दिया पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का मंत्र

MIC में कार्यकर्ता संवाद -बोले:मेरा बूथ सबसे मजबूत पर काम करें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री ने दिया पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का मंत्र। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर शहर,देहात और फलोदी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने निकाय चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पंचायत चुनावों में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास को नई गति दे रही है। निकाय चुनावों में जोधपुर के 7 में से 6 और फलोदी के दोनों निकायों में भाजपा जीती है। इसी ऊर्जा के साथ पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है।

अवैध डोडा पोस्त के साथ स्मैक बरामद

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ‘मेरा बूथ,सबसे मजबूत’ मंत्र के साथ गांव-ढाणी तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। जोधपुर संभाग में पौने तीन वर्षों में 61,671 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं,जिनमें जोधपुर में 7,000 करोड़ और फलोदी में 2,023 करोड़ के कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जोशी,अतुल भंसाली और पूर्व जेडीए अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता ड्राइव, रक्तदान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंत्री जोगा राम पटेल,केके विश्नोई,महापौर प्रसन्नचंद मेहता,विधायक बाबू सिंह राठौड़,भेराराम सियोल, पप्पाराम विश्नोई,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।शुरुआत में बासनी अग्निकांड में जान गंवाने वाले फायरमैनों को श्रद्धांजलि दी गई।