हादसों में दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में दो की मौत। कमिश्ररेट के मंडोर और झंवर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद उनके परिजन के सुपुर्द किया।
मंडोर पुलिस ने बताया कि पांच बत्ती सांसी कॉलोनी निवासी किशन लाल पुत्र मांगीलाल सांसी ने रिपोर्ट दी कि उसका पोता 25 वर्षीय मनीष टैक्सी चलाता था। वह 28 सितंबर को टैक्सी लेकर मंडोर नौ मील एरिया से निकल रहा था। तब टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में उसके पोते की मौत हो गई।
अवैध डोडा पोस्त के साथ स्मैक बरामद
झंवर पुलिस ने बताया कि झंवर निवासी राणाराम पुत्र चिमनाराम पटेल की पत्नी 32 वर्षीय मंजू देवी खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। तब उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पति राणाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
