Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त के साथ स्मैक बरामद

मादक पदार्थ तस्करी के तीन प्रकरण दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त के साथ स्मैक बरामद। कमिश्ररेट पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरण बनाए। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध डोडा पोस्त के साथ स्मैक को जब्त किया।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार आरपीएस और सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा भजनलाल जांगिड़ आरपीएस के सुपरविजन में झंवर थाना पुलिस एवं डीएसटी पश्चिम की टीम ने यह कार्रवाई की।

झंवर थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त एवं बदमाशों की निगरानी कर रही थी। डीएसटी पश्चिम के प्रभारी महादेव प्रसाद को सूचना मिली कि शिवाराम पुत्र भींयाराम विश्नोई निवासी गोदारो की ढाणी,जोलियाली के रहवासी मकान के पीछे बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया है।

चिरागराज शर्मा का राज्य स्तर पर चयन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए झंवर थाने की टीम ने डीएसटी के साथ शिवाराम के मकान के पीछे दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से कुल 42.075 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी शिवाराम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह, उपनिरीक्षक देवाराम,डीएसटी प्रभारी महादेव प्रसाद सहित डीएसटी एवं झंवर थाना पुलिस स्टाफ शामिल था।

दूसरी तरफ डांगियावास पुलिस थानाधिकारी राजूराम काला ने बासनी चारणा कांकेलाव गांव में सुनील पुत्र रामलाल को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त किया। वहीं कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने के एसआई गिरधारीराम ने फिटकासनी के पास में श्रवण पुत्र अर्जुनराम को पकड़ा और स्मैक जब्त की। आरोपी आनंद विहार गोरा होटल के पास का रहने वाला है।