Doordrishti News Logo

पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास: बदमाशों ने स्कूटी को फूंका

एक आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास: बदमाशों ने स्कूटी को फूंका। शहर के कुड़ी भगतासनी स्थित राजीव गांधी नगर में दो भाईयों ने मिलकर एक किशोरी को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। किशोरी को परिजन ने बचाया तो आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी को पेट्रोल छिडक़ कर जला दिया। पुलिस ने दो भाईयों को नामजद केस दर्ज किया। एक भाई को फिलहाल शांतिभंग में पकड़ा गया है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर की रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रविवार को सागर और करण नाम के दो शख्स उसके घर पर अन्य लडक़ों को लेकर आए। इनके हाथ में पेट्रोल की बोतलें थी। आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को आवाज देकर धमकीं दी और बाहर बुलाया। बाद में जब उसकी बेटी बाहर आई तो आरोपियों ने उसे पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। उसकी बेटी से मारपीट की गई।

दंपती ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

उसकी बेटी को जैसे तैसे बचाकर घर में वापिस डाला गया। पीडि़ता के बेटे ने बीच बचाव किया तो उससे भी मारपीट की गई। बाद मे आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने सागर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।