प्रतापनगर में ड्रोन कैमरे से पता लगी अवैध रंगाई-छपाई यूनिट
नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाकर रंगाई- छपाई में इस्तेमाल सामग्री जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रतापनगर में ड्रोन कैमरे से पता लगी अवैध रंगाई- छपाई यूनिट। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने ड्रोन कै मरें की मदद से एक मकान की छत पर चल रही अवैध रंगाई छपाई यूनिट का पता लगाकर सामग्री को जब्त किया। बाद में नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में की गई।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जोजरी- बांडी-लूणी नदी प्रणाली में अवैध भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क तथा अशोधित औद्योगिक तरल अपशिष्ट के अवैध निर्गत एवं विसर्जन से उत्पन्न प्रदूषण की गंभीर एवं निरंतर समस्या के संबंध में पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत द्वारा विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है।
कार से उतरते वक्त गिरा मंगलसूत्र सीसीटीवी में दिखा ले जाने वाला स्कूटी सवार
ड्रोन कैमरें से जांच, मकान में मिली रंगाई यूनिट
विशेष पुलिस दल के एएसआई धनाराम मय टीम द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से जांच के दौरान प्रतापनगर अंबेडकर आवासीय कॉलोनी में अब्दुल कय्यूम पुत्र अब्दुल हक के भूखंड संख्या सी-273 पर जी+1 आवासीय मकान में प्रथम तल की छत पर छापा मारा गया। बाद में मौके पर नगर निगम जोधपुर के अतिक्रमण निरोधक दस्ता मुख्यालय सतर्कता टीम एवं जोन द्वितीय की टीम को बुलाया गया। कार्रवाई में प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सुंदरकला भी मौजूद रही। कार्रवाई में मुख्यालय सतर्कता नगर निगम के प्रभारी राजन बारासा जोधपुर,विवेक मीणा भी शामिल थे।
ड्रम,बाल्टी,गैस सिलेंडर और भट्टी समेत सामग्री जब्त की
मौके पर कलर के भरे ड्रम, बाल्टी,गैस सिलेंडर,गैस भट्टी, बड़े भगले एवं कलर पाया गया। उक्त इकाई में भगोलों में हाथ द्वारा रंगाई-छपाई का कार्य किया जाता था। नगर निगम अतिक्रमण निरीक्षक दस्ते द्वारा मौके पर मिले उक्त सभी सामान को जब्त किया गया।
