Doordrishti News Logo

जीपीएस सिस्टम से पकड़ा गया क्रेन चोर

  • अमृता देवी चौराहा के पास से हुई थी क्रेन चोरी
  • भगत की कोठी पुलिस ने डांगियावास पुलिस की मदद से वाहन चोर को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीपीएस सिस्टम से पकड़ा गया क्रेन चोर। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र अमृता देवी चौराहा के पास से शुक्र वार को के्रन चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को डांगियावास पुलिस के सहयोग से पकड़ा जा सका।

क्रेन की अनुमानित कीमत दस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त भजनलाल जांगिड़ के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

प्रतापनगर में ड्रोन कैमरे से पता लगी अवैध रंगाई-छपाई यूनिट

भाई के नाम से दर्ज थी क्रेन,रात में हुई चोरी 
28 आदर्श नगर,लाल सागर मंडोर निवासी अनिल कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई राम के नाम से दर्ज क्रेन 25 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे अज्ञात चोर चुरा ले गया।

जीपीएस से मिला चोर का रूट 
पुलिस कार्रवाई के दौरान रात्रिकालीन डीओ ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुखाराम ने पीसीआर को सूचित कर वाहन चोर के रूट का पता लगाने के लिए जीपीएस से जानकारी ली।

पुलिस थाना जांगियावास स्टाफ की मदद से मामले में चोरी की गई क्रेन सहित आरोपी गाजीपुर उत्तरप्रदेश के नोरू छपरा निवासी रामवीर यादव उर्फ बबलू यादव को गिरफ्तार कर क्रेन को जब्त किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल शिव लाल,राजेश कुमार मीणा, महिपाल एवं अनिल यादव भी शामिल थे।

Related posts: