तीन दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान संपन्न
- हेलमेट पहनने का दिया संदेश
- जेब्रा क्रॉसिंग के बारे में बताया
- नियमों का पालन करने वाले वाहन चालक गुलदस्ते से प्रोत्साहित
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),तीन दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान संपन्न। यातायात पुलिस आयुक्तालय एवं 94.3 माय एफएम के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज चौराहा पर 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी., अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माय एफएम लाइव स्टूडियो के माध्यम से श्रोताओं को अपने लिए और अपनों के लिए यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने का संदेश दिया।
कार से उतरते वक्त गिरा मंगलसूत्र सीसीटीवी में दिखा ले जाने वाला स्कूटी सवार
दुपहिया वाहन चालकों को पहनाए हेलमेट
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर के नेतृत्व में सुमित्रा सेवा संस्थान जोधपुर के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए गए। साथ ही यातायात नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप पुष्पगुच्छ दिए गए।
जेब्रा क्रॉसिंग पर दिया जागरूकता संदेश
यातायात शिक्षा टीम एवं 94.3 माय एफएम टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ जेब्रा क्रॉसिंग लाइन पर यातायात नियमों से संबंधित तथ्यों एवं स्लोगन लिखे बैनर के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने का संदेश दिया। इसके साथ ही यातायात शिक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से यातायात नियमों एवं जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया गया।
