Doordrishti News Logo

कारखाने से मशीनरी सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारखाने से मशीनरी सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार। निकटवर्ती मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र में गत सप्ताह एक कारखाने से मशीनरी सामान चोरी होने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

घूमर और पणिहारी में मचेगी गरबा की धूम

मथानिया पुलिस ने बताया कि तेजसिंह नगर तिंवरी निवासी मो. असलम के बड़ला रोड पर स्थित कारखाने से मशीनरी सामान, विद्युत केबल आदि चोरी हुए थे। जिस बारे में दो दिन पहले रिपोर्ट दी गई। घटना 12 सितंबर की है। पुलिस ने अब मामले में दो आरोपियों दिलीप और विक्रम को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने में जुटी है।