Doordrishti News Logo

मठ में अनुयायी के चेले ने काम करने वाले युवक से किया दुराचार

  • दो साल पहले कार में बिठाकर दुराचार
  • वीडियो से तंग और परेशान करने लगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मठ में अनुयायी के चेले ने काम करने वाले युवक से किया दुराचार। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में एक मठ में अनुयायी के चेले में मठ में काम करने वाले युवक से दुराचार किया। उसके साथ अप्राकृतिक रूप से सहवास किया गया।

दो साल पहले हुई इस घटना को लेकर युवक ने कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मठ में अनुयायी के चेले ने उसे वीडियो बनाकर डराया और धमकाता रहा। एयरपोर्ट थाना पुलिस जांच में जुटी है। दुराचार कार में बिठाकर किया गया।

कारखाने से मशीनरी सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार एक युवक की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसका आरोप है कि दो साल पहले यानी वर्ष 2024 में एक भवन में चल रहे मठ के अनुयायी के चेले ने उससे अप्राकृतिक रूप से दुराचार किया। उसके साथ कार में कुकृत्य किया गया। उसका वीडियो बनाया गया और डराया धमकाया गया।

पिछले दो साल से उसे परेशान किया जा रहा था।पीडि़त ने आखिरकार अपना डर हटाकर कोर्ट की शरण ली और मठ के चेले के खिलाफ अप्राकृतिक कुकृत्य का केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच आरंभ की है।