घूमर और पणिहारी में मचेगी गरबा की धूम
13 से 18 अक्टूबर तक होंगे आयोजन -शहरवासियों के लिए गरबा वर्कशॉप शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घूमर और पणिहारी में मचेगी गरबा की धूम। नवरात्र के रंग में अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के होटलों में गरबा और घूमर की ताल भी गूंजेगी। आरटी डीसी और ए टू जेड इवेंट्स के संयुक्त तत्वाधान में जोधपुर के आरटीडीसी होटल घूमर और पाली के आरटीडीसी होटल पणिहारी में विशेष गरबा आयोजित किए जाएंगे।
जोधपुर के आरटीडीसी होटल घूमर में 13,14 और 15 अक्टूबर को गरबा-घूमर कार्यक्रम होगा, जबकि पाली मारवाड़ स्थित आरटीडीसी होटल पणिहारी में 16, 17 और 18 अक्टूबर को गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रेलवे एजीएम ने देखी विकास केंद्र की प्रशिक्षण व्यवस्था
ए टू जेड के निदेशक ऋषिराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए 18 दिवसीय गरबा वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही है। यह वर्कशॉप शुक्रवार से शुरू हो गई है,इसमें गरबा और पारंपरिक नृत्य की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। अधिक से अधिक शहारवासी इसमें भाग लेकर फायदा उठाएं।
आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट डांसर मेल,बेस्ट डांसर फीमेल,बेस्ट डांसर कपल, बेस्ट डांसर किड्स और बेस्ट ड्रेस्ड जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन में गरबा के साथ प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी रहेगी।
