Doordrishti News Logo

झाड़ियों में फंदे पर लटके मिले शव की पहचान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झाड़ियों में फंदे पर लटके मिले शव की पहचान। शहर के राइकाबाग ओवर ब्रिज के नीचे झाडिय़ों में दो दिन पहले एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतक के पहचान के बाद शव अब परिजन को सुपुर्द किया गया है। घटना में मृतक के भाई की तरफ से उदयमंदिर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

8 तोला सोना और नकदी चुराई दो आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि राइकाबाग पुल के नीचे पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन पर झाडिय़ोंंं में दो दिन पहले फंदे पर लटका शव मिला था। जिस पर मृतक की पहचान अब उत्तरप्रदेश के बरेली स्थित हाफिसगंज निवासी 31 साल के हेमराज पुत्र सीयाराम मोर्य के रूप में की गई। उसके भाई संतोष कुमार मोर्य ने पुलिस ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।